फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कपकोट में आज होगा उत्तरायणी कौतिक का आगाज

विज्ञापन
कपकोट में उत्तरायणी मेले के लिए बनाया जा रहा पंडाल। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के केदारेश्वर मैदान और भराड़ी के मां बाराही मंदिर में आयोजित होने वाले उत्तरायणी कौतिक का रविवार को आगाज होगा। सुबह केेदारेश्वर मैदान से नगर का भ्रमण कर मां बाराही मंदिर भराड़ी तक भव्य झांकी निकाली जाएगी। दोपहर बाद मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा मेले का विधिवत शुुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

कोविड काल में कपकोट में दो साल तक उत्तरायणी मेला नहीं हो सका था। इस साल नगर पंचायत ने मेला अवधि तीन से बढ़ाकर पांच दिन तक कर दी है। केदारेश्वर मैदान से निकलने वाली झांकी में नगर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, लोक कलाकार और विभागीय प्रदर्शनी को शामिल किया जाएगा। केदारेश्वर मैदान में विभागीय स्टॉल भी लगेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भराड़ी के मां बाराही मंदिर में किया जाएगा। खेलकूद प्रतियोगिताएं भी केदारेश्वर मैदान में होंगी। मेले की झांकी का मुख्य आकर्षण ढोल, नगाड़ा, दमाऊ, मसक बीन, तुरही, रणसिंगा होंगे। कुमाऊं के प्रसिद्ध झोड़ा-चांचरी, दानपुर के रिंगाल का बना मोस्टा और ड्वाक, डलिया, विभिन्न प्रदेशों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रदर्शित करती विभिन्न विद्यालयों की झांकियां, बैंड और खेलकूद भी झांकी में शामिल होंगे।
सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देंगे लोक कलाकार
बागेश्वर। 15 जनवरी की रात प्रहलाद मेहरा, बिन्नी महर, नीलू जौहरी के नाम रहेगी। 16 जनवरी की रात कुंदन कोरंगा, किशन महिपाल मीना राणा की टीम कार्यक्रम पेश करेगी। 17 जनवरी की रात आनंद कोरंगा एंड पार्टी और 18 जनवरी की रात रमेश बाबू गोस्वामी और पूर्ण म्यूजिशियन ग्रुप का कार्यक्रम होगा। 19 जनवरी की रात रुहान भारद्वाज और करिश्मा साह के गीतों से संगीत की महफिल सजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें