फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नगर का होने लगा साज-श्रृंगार, लोगों को बेसब्री से उत्तराणी का इंतजार

विज्ञापन
नीलकंठः बागनाथ की धरती पर उत्तरायणी मेले की तैयारी जोरों पर है। सरयू तट पर समुद्र मंथन का भित्ति ? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कोविड काल में दो साल सांकेतिक आयोजन के बाद इस वर्ष उत्तरायणी मेले के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं। जिला मुख्यालय मेें रंग-रोगन का काम शुरू हो गया है। सड़कों के किनारे लगी रैलिंग और सरयू किनारे बने घाटों की सजावट का काम किया जा रहा है। लंबे इंतजार के बाद होने वाले भव्य आयोजन का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

मेला शुरू होने में एक महीने का समय बचा है। प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से बैठकों में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। नगर की सभी प्रमुख सड़कों के किनारे लगी रैलिंग, बिजली के खंभों की रंगाई का काम चल रहा है। सरयू किनारे बनी दीवारों पर आकर्षक कलाकारी की जा रही है। कलाकृतियों के माध्यम से मेले में आने वालों को जिले के इतिहास और लोक संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिलेगा।
नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले से पूर्व नगर के पुलोें और मंदिरों की सजावट की जाएंगी और लाइटें भी लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें