फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की टीम ने जीती नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप

विज्ञापन
कबड्डी खिलाड़ी पवन सिंह थायत। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। 28 से 30 अगस्त तक दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप उत्तराखंड अंडर 19 की टीम ने जीती है। उत्तराखंड की टीम में बागेश्वर के चनोली निवासी युवा कबड्डी खिलाड़ी पवन सिंह थायत भी शामिल थे।
विज्ञापन

30 अगस्त को हुए खिताबी मुकाबले में उत्तराखंड की टीम ने हरियाणा को पराजित किया था। खिताबी मुकाबले में पवन सिंह थायत ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया था। चनोली निवासी नंदन सिंह थायत के पुत्र पवन के कोच भुवन बोरा ने कहा कि पवन ने स्कूल, गांव और जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि पवन में कबड्डी के क्षेत्र में ऊंचाईयों तक जाने का माद्दा है।
पवन की टीम के नेशनल प्रतियोगिता जीतने की खबर से गांव में खुशी का माहौल है। ग्राम प्रधान मीना थायत, मनोज थायत ने पवन की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि पवन का घर लौटने पर अभिनंदन किया जाएगा। पवन के परिजनों ने पवन की सफलता के लिए कोच भुवन बोरा को भी श्रेय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें