फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरौड़ा में भागवत कथा सुनने उमड़े लोग

Sun, 07 Jun 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौड़ा गांव में आयोजित संगीतमय भागवत कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथावाचक स्वामी चेतनानंद महाराज ने कहा कि जो लोग देवी की श्रद्धापूर्वक आराधना करते हैं, माता उन पर अपनी कृपा बरसाती हैं। अनुष्ठानस्थल पर श्रद्धालुओं ने देर रात तक मनभावन भजनों का गायन किया।
विज्ञापन


जिनके बोल थे-लाल लाल चुनरी ओढ़े मैया, प्यारा सजा तेरा दरबार...। पंडित केदार दत्त जोशी, केवलानंद जोशी, पूरन चंद्र जोशी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। केदार दत्त जोशी ने बताया कि रविवार को भंडारे के साथ भागवत कथा की पूर्णाहुति होगी।

 उन्होंने लोगों से भंडारे में शामिल होने की अपील की है। पंडित गणेश दत्त पांडे ने पंचांगी कर्म, दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। रमेश पाठक, हरीश चंद्र पांडे, गोपाल दत्त जोशी, पीतांबर पांडे, ललित मोहन जोशी, विपिन चंद्र जोशी, कांतिबल्लभ जोशी, डब्बू पाठक थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें