फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: तीन दिन बाद जिला अस्पताल में हुए अल्ट्रासाउंड

Tue, 12 Mar 2024 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में तीन दिन अल्ट्रासाउंड सेवा ठप रहने के बाद मंगलवार को अल्ट्रासाउंड सेवा सुचारू हो गई। कपकाेट और बैजनाथ सीएचसी से रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था कर अल्ट्रासाउंड कक्ष का संचालन किया गया है।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में कार्यरत रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अराधना नेगी स्वास्थ्य अवकाश पर हैं। सोनोलॉजिस्ट डॉ. कुमोद पंत बीते शनिवार से अवकाश पर हैं। इस कारण शनिवार से सोमवार तक तीन दिन अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लगा रहा। मरीजों को परेशान होकर घर लौटना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजाें की समस्या को सुलझाने का मामला सीएमओ के सामने रखा।
सीएमओ के निर्देश पर सप्ताह में तीन दिन कपकोट सीएचसी के रेडियोलाॅजिस्ट आनंद बसवाल और तीन दिन बैजनाथ सीएचसी के रेडियोलॉजिस्ट कुमार अमित अल्ट्रासाउंड करेंगे। मंगलवार को कपकोट के रेडियोलॉजिस्ट ने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड किए। अल्ट्रासाउंड कक्ष के खुलते ही कक्ष के बाहर मरीजों का तांता लग गया। संवाद
विज्ञापन







कोट


सप्ताह में छह दिन अस्पताल में अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे। व्यवस्था के तहत कपकोट और बैजनाथ के रेडियोलॉजिस्ट को जिम्मेदारी दी गई है। मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

-डॉ. वीके टम्टा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें