फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारी थी ढील, दो पैथोलॉजी लैब सील

विज्ञापन
बागेश्वर में संचालित निजी लैब के उपकरण और प्रपत्रों की जांच करती प्रशासनिक टीम। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में बिना डॉक्टर और पंजीकरण के संचालित हो रही दो पैथोलॉजी लैब को प्रशासनिक टीम ने जांच के बाद सील कर दिया है। अतिरिक्त शुल्क वसूली की शिकायत पर पहुंची टीम को जांच के दौरान यहां कई गड़बड़ियां मिलीं।
विज्ञापन

पिछले दिनों डेंगू के शक में कई लोग खून की जांच कराने निजी लैब में जा रहे थे। इसमें अवैध वसूली की शिकायत मिली थी। इसी आधार पर शुक्रवार शाम जांच हुई। आरोप है कि स्टेशन रोड स्थित कृष्णा लैब और श्री नौले के पास स्थित बागनाथ पैथोलॉजी लैब में डॉक्टर से लेकर प्रशिक्षित स्टाफ तक नहीं था। एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि इस कारण दोनों लैब और उनके उपकरणों को सील कर दिया गया। क्योंकि, इन्हें चलाने के लिए रेडियोलॉजिस्ट और तकनीशियन जरूरी होता है। मानक पूरे करने वाले दोनों कार्मिक वहां नहीं थे।
बागनाथ लैब का सीएमओ कार्यालय में रजिस्ट्रेशन भी नहीं मिला। बताते हैं कि सिर्फ अनुभव के आधार पर इनका संचालन हो रहा था। मानकों की अनदेखी पर दोनों लैब सील कर दी गईं। लैब संचालकों से रजिस्ट्रेशन, मानक पूरे करवा बायोमेडिकल वेस्ट को नियमानुसार निस्तारित करने को कहा गया। अन्यथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस दौरान सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी, डॉ. एनएस टोलिया, ईओ राजदेव जायसी, कोतवाल टीआर वर्मा, नायब तहसीलदार भूपाल सिंह मटियानी, आरएसआई कुंदन मेहता, रमेश चंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें