फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांडा के कालिका मंदिर के परिसर में बिकेंगे पटाखे

विज्ञापन
दिवाली की तैयारी के लिए व्यापारियों संग बैठक करते कांडा के एसडीएम योगेंद्र सिंह। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कांडा के कालिका मंदिर के परिसर में बिकेंगे पटाखे
विज्ञापन

एसडीएम योगेंद्र सिंह ने व्यापारियों को शर्तें बताकर लाइसेंस बनवाने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
कांडा/बागेश्वर। एसडीएम योगेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कांडा तहसील में व्यापारियों की बैठक ली। उन्होंने दीपावली के त्योहार के दौरान व्यापारियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा। बताया कि पटाखे की दुकानें सिर्फ कालिका मंदिर परिसर में लगेंगी। दुकान लगाने के लिए सुरक्षा शर्तों को पूरा करके लाइसेंस लेना होगा। बिना लाइसेंस या दूसरी जगह पटाखे बेचने पर कानूनी कार्रवाई होगी। भारी जुर्माना भी किया जाएगा। दुकानों के बीच की दूरी कम से कम दो मीटर होनी चाहिए। आग से बचाव के लिऐ पानी कंबल, रेता की व्यवस्था निर्धारित स्थल पर करनी होगी। बैठक में तहसीलदार मैनपाल सिंह, पूर्ति निरीक्षक दयाल चंद्र मिश्रा, नायब तहसीलदार पूरन जोशी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजेश कुमार, एसआई कांडा संजय कुमार, महेश चंद्र, बालम सिंह बिष्ट, आरएसआई पूरन वर्मा, दीप चंद्र वर्मा, नरेंद्र धपोला, सुंदर सिंह गढ़िया, अभय साह आदि थे।
फोटो 18बीजीएस 01पी, 02पी
कांडा तहसील परिसर में पटाखे विक्रेताओं की बैठक लेते एसडीएम योगेंद्र सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें