फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: विधायक के निरीक्षण में दो डायलिसिस मशीन मिलीं खराब

Fri, 19 Jan 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। विधायक पार्वती दास ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दो डायलिसिस मशीनों के खराब होने पर नाराजगी जताई और मामले को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशक से बात की। जन औषधि केंद्र के अधिकांश समय बंद रहने और अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता करने की बात कही।
विज्ञापन

शुक्रवार को विधायक दास ने जिला अस्पताल में हंस फाउंडेशन की तरफ से संचालित डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन मशीनों में से एक मशीन पर मरीज का डायलिसिस चल रहा था जबकि दो मशीन खराब पड़ी थीं। विधायक ने डायलिसस मशीनों के खराब होने की सूचना नहीं देने पर नाराजगी जताई और डीजी हेल्थ को फोन कर मामले का संज्ञान लेने को कहा। उन्होंने अस्पताल के जनरल और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं। जिला अस्पताल और ट्रामा सेंटर की समस्याओं का निदान करने और अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. वीके टम्टा, गिरीश परिहार आदि मौजूद रहे। संवाद


इस अस्पताल में सुविधाएं कम, असुविधाओं का अंबार
सीएचसी कांडा में चीफ फार्मासिस्ट का पद भी खाली, 30 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
कांडा/बागेश्वर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा में सुविधाएं कम असुविधाओं का अंबार अधिक है। रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त होने से लोगों को अल्ट्रासाउंड का लाभ नहीं मिल रहा है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के सभी पद खाली हैं। चीफ फार्मासिस्ट का पद भी रिक्त चल रहा है। 30 हजार की आबादी इससे सीधे तौर पर प्रभावित है।
विज्ञापन

कांडा तहसील के सीएचसी में क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों के अलावा पिथौरागढ़ जिले के सीमावर्ती गांवों से भी लोग जांच और इलाज कराने आते हैं। सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों के छह पद पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट, सर्जन, फिजीशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ और निश्चेतक सृजित हैं, जिनके सापेक्ष एक भी विशेषज्ञ तैनात नहीं हैं। एक ही फार्मासिस्ट के सहारे अस्पताल में काम चल रहा है।

Iसीएचसी में रेडियोलॉजिस्ट का पद सृजित कराने की कवायद चल रही है। पद स्वीकृत होते ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू हो जाएगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद भी जल्द भरे जाने की उम्मीद है। -डॉ. देवेश चौहान, एसीएमओ बागेश्वरI
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें