बागेश्वर में स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश करने ले जाते पुलिस कर्मी। संवाद न्यू
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कोतवाली और एसओजी की टीम ने 18.55 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह युवक अन्य युवाओं को स्मैक बेचते थे। घटना रविवार की है।
सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि एसओजी प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला के नेतृत्व में रविवार को एसओजी और कोतवाली की टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बिलौना तुनेरा गधेरे से गुजर रहे दो युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से उक्त स्मैक बरामद हुई। आरोपियों ने अपना नाम सुरेश सिंह (30) , बृजेश खेतवाल (27) निवासी आरे (बागेश्वर) बताया। दोनों के खिलाफ कोतवाली में धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। सोमवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया।