फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई टैक्सी

Tue, 16 Jan 2024 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक घायल बेस अस्पताल रेफर, अन्य यात्री बागेश्वर चले गए
विज्ञापन

अल्मोड़ा। हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे पर क्वारब के पास हल्द्वानी से आ रही एक टैक्सी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। घटना में एक यात्री को गंभीर चोट आई, उसे उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब चार बजे बागेश्वर निवासी चालक हल्द्वानी से सवारी लेकर आ रहा था। क्वारब के पास उसकी टैक्सी अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। घटना के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्रियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना में घायल हरीश पुत्र देव सिंह, निवासी गड़िया, बागेश्वर को 108 की मदद से बेस अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सीओ विमल प्रसाद ने कहा कि अन्य यात्रियों को हल्की चोट आईं जो बागेश्वर रवाना हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें