फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी से ट्रैकिंग कर लौटा बागेश्वर का दल

विज्ञापन
पर्यटन विभाग की ओर से ट्रैकिंग के लिए उत्तरकाशी भेजा गया युवाओं का दल बागेश्वर लौटा। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पर्यटन विभाग ने उत्तरकाशी जिले के जखोलदेव क्यारा को ट्रैक ऑफ द ईयर चुना है। इसलिए जिले में ट्रैकिंग को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने 10 युवाओं को 24 सितंबर को वहां भेजा था। यह दल यात्रा पूरी करके मंगलवार को लौट आया है। दल के सदस्यों ने हिमालय की वनस्पति, जड़ी-बूटी, जैव विविधता की भी जानकारी जुटाई। बुग्यालों से अजैविक कूड़ा लाकर नगर निकायों तक पहुंचाया।
विज्ञापन

विभागीय प्रबंधक भुवन चंद्र चौबे के नेतृत्व में इस दल ने उत्तरकाशी जिले के जखोल, विशालगढ़, करीहाट, बागमेर, जेरीथाच, रेखाताल, देवक्यारा बुग्याल आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य ने बताया कि इस दल में किरन कुंवर, हेमा बिष्ट, रेनू टाकुली, भगवती बिष्ट, सुनीता गोस्वामी, लता, मनीषा जोशी, सूरज राज, कमल किशोर, हेमा काला आदि थे। इन सदस्यों ने यात्रा को यादगार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें