बागेश्वर जिला अस्पताल में पहुंचे बाहरी क्षेत्रों से लौट स्थानीय युवा। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु के निर्देश पर बागेश्वर के केएमवीएन पर्यटक आवास गृह में संस्थागत क्वारंटीन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
बताया गया है कि संस्थागत क्वारंटीन बनाए गए कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में 19 कमरे और 8 बिस्तर वाले 4 डोरमैट्री उपलब्ध हैं। केएमवीएन के कार्मिकों के साथ ही कोराना वायरस से रोकथाम और बचाव के लिए क्वारंटीन में तैनात किए जाने वाले कार्मिकों को मंगलवार को प्रशिक्षण दिया गया। कुक, सफाई कर्मी आदि को संक्रमण से बचाव के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में संभावित मरीज को खाना देने के तरीकों, मरीज के लिए प्रयुक्त बर्तन आदि के उचित निस्तारण के बारे में जानकारी दी गई।
क्वारंटीन के लिए जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या को प्रभारी अधिकारी और डॉ. एंजल पटेल को सह प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। डीएम ने सभी परगना मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों में संस्थागत क्वारंटीन को चिन्हित करने के निर्देश दिए है। डीएम ने ट्रामा सेंटर में निर्मित आइसोलेशन वार्ड में पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशिक्षण में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.एस.टोलिया, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कमल पंत आदि मौजूद थे। संवाद