आपदा न्यूनीकरण और प्रबंधन केंद्र देहरादून की ओर से रावतसेरा में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हो गया है। प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र बांटे गए। रावतसेरा में आयोजित शिविर के समापन पर मुख्य प्रशिक्षक विजेंद्र प्रकाश कपरूवान ने शिविर में आपदा, सड़क हादसे में पीड़ितों को तुरंत मदद देकर अस्पताल पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया।
शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को रैपलिंग, रीवर क्रॉसिंग, प्राथमिक सहायता आदि के बारे में बताया। वहां प्रशिक्षक जगमोहन सिंह, नवीन चंद्र, सुभाष चंद्र, ग्राम प्रधान रावतसेरा लीला रावत, पैठाण की ग्राम प्रधान सुंदर बनाई, पूर्व सुरेश रावत, दीपक बसेड़ा, पुष्पेश रावत, प्रदीप रावत, गिरधारी रावत, पूरन सिंह आदि थे।