फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवियों ने सीखा रस्सी की मदद से पहाड़ पर चढ़ना-उतरना

विज्ञापन
बागेश्वर के चौरासी में आपदा प्रशक्षिण के तहत रस्सी की मदद से पहाड़ चढ़ने का प्रयास करती स्वयंसेव? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला आपदा प्रबंधन के लिए 12 दिवसीय सामुुदायिक स्वयंसेवक आपदा मित्र प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में पिथौरागढ़ जिले के 25 स्वयंसेवक प्रतिभाग कर रहे हैं। युवाओं ने मंगलवार को रस्सी की मदद से पहाड़ पर चढ़ने और उतरने के गुर सीखे।
विज्ञापन

फागुन समिति की ओर से दिए जा रहे प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर भुवन चौबे युवाओं को नगर के चौरासी क्षेत्र में ले गए। जहां पत्थर की सीधी चट्टान पर युवाओं को रस्सी की मदद से चढ़ने और उतरने का अभ्यास कराया गया। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्र्रसाद कांडपाल ने कहा कि आपदा के समय खोज बचाव के लिए हर विषम परिस्थिति का सामना करने के लिए युवाओं को तैयार किया जा रहा है। इसके तहत उन्हें आपदा से निपटने के लिए बचाव की हरसंभव बारीकियां सिखाई जा रही हैं। स्वयंसेवियों को रस्सी की मदद से स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी जा रही है। आपदा के समय मौके पर उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करने के गुर भी सिखाए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से पूरे मनोयोग के साथ सिखाई जा रही बातों को ग्रहण करने को कहा। इस मौके पर ट्रेनर अंजलि बोरा, चंचल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें