फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: ग्रामीण इलाकों में दुरुस्त होने लगी यातायात व्यवस्था

Wed, 02 Oct 2024 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मानसूनी बारिश का दौर थमने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों को खोलने का काम तेज हो गया है। कर्मी सड़क पर हल्के वाहन चल रहे हैं तो पगना-सक्तेश्वर सड़क पर भी आवाजाही सुचारु करने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जून से सितंबर तक होने वाली मानसूनी बारिश का असर जिले की ग्रामीण सड़कों पर अधिक पड़ा। सड़कों के बंद होने से वाहन चालकों का रोजगार प्रभावित हो गया। ग्रामीणों को भी कई किमी का सफर पैदल तय करना पड़ा। अब अधिकांश सड़कों पर यातायात सुचारु कर दिया गया है। लंबे समय से बंद काफलीकमेड़ा और पगना-सक्तेश्वर सड़क की मरम्मत का काम भी शुरू हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सीरी, मुनार-गांसी, रमाड़ी-कनौली-भलौड़ी सड़कों को भी खोलने का काम चल रहा है। जिले की अन्य सड़कों पर यातायात सुचारु है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें