फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: एक नवंबर तक नगर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन

Tue, 29 Oct 2024 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। दीपावली पर्व को लेकर नगर के रूट चार्ट में बदलाव किया गया है। एक नवंबर तक अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर भारी वाहनों के नगर में प्रवेश करने पर रोक रहेगी। टैक्सी वाहन के स्टैंड से नगर की ओर प्रवेश करने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने नए रूट चार्ट की जानकारी देते हुए बताया कि ताकुला रोड से गरुड़ की ओर आने-जाने वाले वाहन वाया नदीगांव-द्यांगण होकर जाएंगे। ताकुला रोड से कपकोट, कांडा रोड और मंडलसेरा को आने-जाने वाले वाहन बिलौना बाईपास से पुराने एआरटीओ कार्यालय, कपकोट से गरुड़ रोड जाने वाल वाहन आरे बाईपास से द्यांगण, कांडा रोड से गरुड़ रोड जाने वाले वाहन भागीरथी बाईपास से आरे बाईपास होकर आवाजाही करेंगे। उन्होंने पुलिस को बदले हुए रूट चार्ट का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि नगर में खरीदारी के लिए आने वाले लाेगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें