बागेश्वर में जिला अस्पताल के पास जाम में फंसे वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर की सड़कों पर तो जाम लगना आम है ही, अब जिला अस्पताल को जाने वाली सड़क पर भी आए दिन जाम लगने लगा है। इससे वाहनों के संचालन में तो दिक्कत आ ही रही है, राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने 11 बजे जिला अस्पताल के गेट सामने लंबा जाम लग गया। जिससे उपचार कराने आए मरीजों को अस्पताल के अंदर जाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। आम लोग भी जाम को लेकर परेशान दिखे। अस्पताल रोड पर आए दिन जाम लग जा रहा है। कई बार मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस जा रही है। वाहनों का आवागमन ज्यादा होने और रोड का संकरा होना भी जाम का कारण बन रहा है। पिंडारी रोड के लिए शार्टकट होने के कारण अधिकतर वाहन अस्पताल रोड से गुजर रहे हैं। कुछ टैक्सी चालकों ने इस रोड को पार्किंग स्थल बना दिया है। जिससे यह स्थितियां बनी हुई हैं। इस रोड पर सरयू नदी पर पुल को भी लोगों ने वाहन पार्किंग के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इससे पुल के लिए भी खतरा उत्पन्न हो रहा है।