कपकोट/बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र के भयूं गांव में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के माथे पर चोट का निशान है।
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को भयूं में खगोती देवी (85) पत्नी स्वर्गीय दीवान सिंह भयूं गांव में रहती थीं। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव घर में पड़ा मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे लिया। थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बताया कि मामले में किसी की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग के माथे पर चोट थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।