बागेश्वर। नगर में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। लोगों ने आए दिन लग रहे जाम की समस्या से निजात दिलाकर लोगों को राहत देने की मांग की है।
रविवार को बीडी पांडे परिसर और कपकोट को जाने वाली सड़क सड़क किनारे खड़ी रसोई गैस सिलिंडर की गाड़ी खड़ी होने जाम लग गया। सिलिंडर लेने के लिए यहां लोगों की भारी उमड़ी थाी। जाम लगने से आधे घंटे तक कपकोट जाने और वहां से बागेश्वर आने वाले वाहन फंसे रहे।
लोगों ने आए दिन लग रहे जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। मौके पर पहुंचे कोतवाल कैलाश नेगी और उनकी टीम ने जाम खुलवाकर लोगों को राहत दी। संवाद