फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 88 वादों का समझौता

Sun, 11 May 2025 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के जिला न्यायालय में आयोजित लोक अदालत। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला और बाह्य न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान 88 वादों का निस्तारण कर समझौता कराया गया।
विज्ञापन

डालसा के सचिव जयेंद्र सिंह ने बताया कि जिला न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के बैंच संख्या एक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र दत्त ने एमएससीटी, 138 एनआई एक्ट, सिविल अपील और पारिवारिक वाद से संबंधित 23 वादों का निस्तारण कर 25,85,000 रुपये का समझौता कराया। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नीरज कुमार की बैंच संख्या दो में फौजदारी, धन वसूली, 138 एनआई एक्ट, पारिवारिक वाद और मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित 39 वादों का निस्तारण कर 20,91,623 का समझौता कराया गया। इसके अलावा बैंक से संंबंधित प्री लिटिगेशन के 18 मामलों का निस्तारण कर 12,16,617 रुपये का समझौता भी कराया गया। बैंच संख्या तीन में न्यायिक मजिस्ट्रेट ऐश्वर्या बोरा ने फौजदारी, 138 एनआई एक्ट और मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित आठ वादों का निस्तारण कर 14,97,859 का समझौता कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें