फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में जल्द होंगे व्यापार मंडल के चुनाव

विज्ञापन
बागेश्वर में बैठक करते व्यापारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई के चुनाव के लिए कवायद शुरू हो गई है। रविवार को व्यापार मंडल की जिला और नगर इकाई के पदाधिकारियों ने बैठक कर चुनाव के लिए चर्चा की। व्यापारियों ने जिले में एक व्यापारिक बैंक की स्थापना करने पर भी मंथन किया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर कार्यकारिणी के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। नगर अध्यक्ष हरीश सोनी ने बताया कि चुनाव से पूर्व सभी वृहद सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सभी सदस्यों को परिचय पत्र वितरण करने के बाद चुनाव की तिथि का एलान किया जाएगा। वहीं, व्यापारियों ने बड़कोट की तर्ज पर जिले में भी एक व्यापारी बैंक खोलने की बात कही। उन्होेंने कहा कि व्यापारी बैंक के खुलने से जरूरतमंद व्यापारियों को तत्काल मदद मुहैया हो सकेगी। जिलाध्यक्ष नेगी ने सदस्यता अभियान और परिचय पत्र वितरण सहित अन्य गतिविधियों को जल्द पूरा करने को कहा ताकि जल्द से जल्द चुनाव की तिथि घोषित कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जा सके। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अनिल कार्की ने किया। वहां पर नवीन लाल साह, उमेश साह, मनीष जखवाल, तारा चंद्र तिवाड़ी, महिपाल भरड़ा, सुनील दोसाद, देवेंद्र अधिकारी, किशन सोनी, बलवंत नगरकोटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें