नयनाभिराम:साल के आंखिरी दिन धूप खिली थी तो बागेश्वर के जौलकांडे से हिमालय का नजारा बेहद सुंदर दिख
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कौसानी। नए साल का जश्न मनाने के लिए कौसानी में उम्मीद के मुताबिक रौनक नहीं दिखाई दी। केवल 50 फीसदी होटलों में पर्यटकों ने बुकिंग कराई है। कौसानी में नए साल में सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
नए साल के जश्न के लिए कौसानी सैलानियों की पहली पसंद हुआ करता था। कौसानी में कोरोना के कारण वर्ष 2020 में नए साल का जश्न फीका रहा था। इस बार भी नए साल के स्वागत के लिए उम्मीद के मुताबिक सैलानी नहीं पहुंचे हैं।
कौसानी में 40 से अधिक छोटे-बड़े होटल हैं। कौसानी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी ने बताया कि एक जनवरी के लिए बुकिंग ठीकठाक है। नए साल के पहले दिन कौसानी में चहल-पहल रहने की उम्मीद है।
हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रखेगी पुलिस
बागेश्वर। नए साल के जश्न के नाम पर हुड़दंग रोकने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी की है। शहर कोतवाल जेएस ढकरियाल ने बताया कि जश्न के नाम पर किसी को हुड़दंग मचाने की छूट नहीं दी जाएगी। पुलिस नगर में गश्त करेगी। हुड़दंगियों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। किसी ने उत्पात मचाया तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।