फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन और जड़ी-बृटी उद्योग विकसित कर रोजगार मुहैया कराएंगे

विज्ञापन
आप नेता बसंत कुमार। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता बसंत कुमार ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाकर जिले के युवाओं के लिए पर्यटन और जड़ी-बूटी उद्योग विकसित कर रोजगार मुहैया कराएंगे। हाल में आप में शामिल बसंत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी भ्रष्टाचार और गरीबी के साथ अन्य सामाजिक समस्याएं सुलझाने के उद्देश्य से मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दल सामाजिक भेदभाव और राष्ट्रवाद के नाम पर चुनाव लड़ते हैं लेकिन आप शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य को प्रमुख मुद्दा बनाएगी। जिले में युवाओं के रोजगार के लिए सत्ता तक पहुंचे किसी राजनीतिक दल ने प्रभावी कदम नहीं उठाए। कहा कि वह आप के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं। आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि संगठन ने यदि उन्हें प्रत्याशी बनाया तो वह अवश्य चुनाव लड़ेंगे। कुमार वर्ष 2017 में बागेश्वर सीट पर बसपा से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। वार्ता में आप के बागेश्वर प्रभारी नंदन सिंह परिहार, कपकोट प्रभारी विनोद जोशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें