फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। कांडा तहसील क्षेत्र में सर्पदंश से पीड़ित एक महिला की बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कांडा के सुनारगांव निवासी सतीश लाल वर्मा की पत्नी मंजू वर्मा (42) को घर के आंगन में सात अक्तूबर को सांप ने काट लिया था। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बरेली स्थित राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन नवंबर को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है। महिला के निधन पर विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, कांडा कमस्यार व्यापार संघ और कांडा कमस्यार के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें