फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेजिंग एरिया के शौचालय, यूरीनल में पसरी है गंदगी

विज्ञापन
बागेश्वर के रोडवेज बस अड्डे के यूरीनल में पसरी गंदगी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रवासियों की स्वास्थ्य जांच और डाटा जुटाने के लिए रोडवेज बस स्टेशन बिलौना में स्टेजिंग एरिया बनाया गया है। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और अन्य कर्मचारी रोडवेज बस स्टेशन के शौचालयों, यूरिनल का उपयोग करते हैं। इसके बावजूद स्टेशन के शौचालयों, वॉशरूम, यूरिनल में गंदगी फैली है।
विज्ञापन

रोडवेज स्टेशन जिला प्रशासन के नियंत्रण में है। डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही तमाम विभागों के कर्मचारियों की रोस्टर के हिसाब से वहां रात-दिन ड्यूटी लगी है। इसके बावजूद बस स्टेशन के शौचालयों, वॉशरूम की सफाई नहीं हो सकी है। गुटका, तंबाकू की पीक के निशान भी जहां-तहां लगे हैं। हालांकि प्रवासियों के शौचालय में नियमित सफाई हो रही है। नगरपालिका के ईओ राजदेव जायसी का कहना है कि रोडवेज स्टेशन के कर्मचारियों से स्टेशन के दोमंजिले में स्थित शौचालयों की सफाई के लिए पत्र भेजे को कहा था, जो नहीं भेजा गया। शौचालयों की सफाई करा ली जाएगी। स्टेजिंग एरिया की नियमित सफाई की जा रही है।
बाहरी प्रदेशों से लौटे हैं 35378
बागेश्वर। कोरोना काल में जिले में 35378 प्रवासी घर लौट चुके हैं। बाहरी प्रदेशों और राज्य के अन्य जिलों से प्रवासियों का बागेश्वर लौटने का सिलसिला अब भी जारी है। शुक्रवार को ही बाहरी प्रदेशों से 163 और राज्य के अन्य जिलों से 159 प्रवासी बागेश्वर पहुंचे। जिले में कोरोना संक्रमण के 83 मामले सामने आ चुके हैं। सभी संक्रमित हाल में घर लौटे हैं। ऐसे स्टेजिंग एरिया में सफाई का खास ध्यान रखना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें