फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकरौली गांव में प्रवासी सब्जी उत्पादन में बंटाने लगे परिवार का हाथ

विज्ञापन
बागेश्वर के कुकरौली गांव में सब्जी उत्पादन का जायजा लेते जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह। संवाद न? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बाहरी प्रदेशों से लौटे प्रवासी अब सब्जी उत्पादन करने लगे हैं। जिले के कुकरौली गांव में आठ प्रवासी अपने परिवार के सब्जी उत्पादन के काम में सहयोग कर रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि अब घर पर ही रहकर सब्जी उत्पादन करेंगे। डीएचओ आरके सिंह ने गांव का भ्रमण कर प्रवासियों को सब्जी उत्पादन के टिप्स दिए। उन्होंने प्रवासियों के कदम की सराहना की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत देवलचौरा के कुकरौली गांव के तमाम लोग काफी समय से सब्जी उत्पादन कर आजीविका चला रहे हैं। कोरोना काल में कुकरौली गांव के तमाम युवा बाहरी प्रदेशों से घर लौटे हैं। यह लोग समय की नजाकत को देखते हुए सब्जी उत्पादन में अपने परिवार का हाथ बंटा रहे हैं। डीएचओ आरके सिंह ने बृहस्पतिवार को कुकरौली गांव का भ्रमण कर सब्जी उत्पादन का जायजा लिया। सब्जी उत्पादन के टिप्स दिए।
डीएचओ ने बताया कि गांव में बाहरी प्रदेशों से लौटे धन सिंह बिष्ट, पूरन सिंह, मदन सिंह, भूपाल सिंह, ललित सिंह, डुंगर सिंह, देवेंद्र सिंह, भूपेश सिंह अपने परिवार के सब्जी उत्पादन के काम में हाथ बंटा रहे हैं। सब्जी उत्पादन के लिए उन लोगों को विभाग से सहयोग प्रदान किया जा रहा है। बताया कि गांव में खीरा, करेला, शिमला मिर्च, लौकी, बैगन, तुरई की अच्छी पैदावार हो रही है। बताया कि कुकरौली के सब्जी उत्पादक 10 क्विंटल खीरा बेच चुके हैं। 40 से 50 क्विंटल खीरा बिक्री के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें