फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार शाम छह बजे रियो में पदक के लिए दौड़ेगा नितेंद्र

Fri, 19 Aug 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 ओलंपिक में कुश्ती में साक्षी और बैडमिंटन में पीवी सिंधू के पदक पक्का करने के बाद अब देश की निगाहें उत्तराखंड के लाल नितेंद्र रावत पर टिक गई हैं। जैसे-जैसे उनके दौड़ने का समय नजदीक आ रहा है, खेल प्रेमियों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं।

रियो ओलंपिक में उत्तराखंड का यह लाल 21 अगस्त को  भारतीय समयानुसार शाम के छह बजे 42 किमी की मैराथन में भाग लेगा। उसके माता-पिता और होने वाली दुल्हन गोल्ड मेडल के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। पिता हीरा सिंह रावत ने शुक्रवार को ईष्टदेव और गांव के हरज्यू मंदिर में पूजा अर्चना कर नितेंद्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मन्नत मांगी।
विज्ञापन

 ब्लॉक गरुड़ के अणां गांव निवासी ठेकेदार हीरा सिंह रावत के इकलौते पुत्र नितेंद्र की रुचिबचपन से ही दौड़ में थी।
स्नातक की शिक्षा लेने के बाद वह भारतीय 
सेना में भर्ती हो गए। नितेंद्र के पिता ने बताया कि उत्तराखंड ही नहीं देश भर के लोगों को विश्वास है वह मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ गोल्ड मेडल जीत कर लाएगा। उसकी सफलता के लिए होने वाली दुल्हन दीप्ति अपने ईष्ट देव के मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना कर मन्नत मांग रही हैं। अणां गांव के लोगों ने 21 अगस्त को पूरे उत्तराखंड में शाम  पांच बजे बाद बिजली कटौती न करने की मांग सीएम हरीश रावत और पावर कारपोरेशन के एमडी से की है।
विज्ञापन


इस सबंध में उन्होंने फैक्स भेजा है। नितेंद्र के पिता और मां ने बताया कि वह बेटे के उत्कृष्ट प्रदर्शन के  लिए 21 अगस्त की सुबह कोट भ्रामरी देवी मंदिर में पूजा पाठ कर दोबारा मन्नत मांगेंगी। 
इधर, नितेंद्र ने पीवी सिंधू के ओलंपिक में पदक पक्का करने पर बधाई के साथ साथ ये दिल मांगे मोर ट्वीट किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें