बागेश्वर। रविवार को दो अलग-अलग वाहन हादसों में तीन लोग घायल हो गए। तीनों को हल्की चोटें आई हैं।
पहला हादसा जिला मुख्यालय से 8 किमी दूर मनकोट के पास कलना बैंड में हुआ।
बागेश्वर से कपकोट जा रही मैक्स जीप संख्या यूके 02 टीए 1623 और मनकोट की ओर से आ रहे कैंटर संख्या यूके 04 सीए 5826 की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में जीप सड़क से बाहर उतर गई।
दुर्घटना में दोनों वाहनों को क्षति पहुंची है। जीप में सवार खाती गांव निवासी अभिषेक को हल्की चोट आई। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
एक अन्य घटना में पौड़ी बैंड के पास हरिद्वार से आ रही कार संख्या यूके 08 टीए 5167 असंतुलित होकर खाई में गिर गई। कार एक पेड़ के सहारे रुक गई। पुलिस के अनुसार कार में चालक सोहन सिंह पुत्र चंदन सिंह निवासी रानीपुर हरिद्वार के अलावा बागेश्वर के जनौटी पालड़ी निवासी मनोज सिंह पुत्र दरवान सिंह बैठा था। हरिद्वार से आने के कारण उसे जांच के लिए जिला मुख्यालय के बिलौना पहुंचना था। हादसे में दोनों को हल्की चोट आई है।