फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में तड़के हुई 6 घंटे तक हुई जबरदस्त बारिश, नदी-नाले उफनाए

विज्ञापन
बागेश्वर के कत्यूर बाजार को आने वाले रास्ते में बहता बरसात का पानी। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर में रविवार सुबह जबरदस्त बारिश हुई। लगातार 6 घंटे तक हुई बारिश से नदी, नाले उफान पर आ गए। सड़कों में जलभराव हो गया। कई दुकानों और घरों में पानी घुस गया। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर में 32.50 एमएम, गरुड़ में 17.50 और कपकोट में 10 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

रविवार तड़ते करीब चार बजे से सुबह 10 बजे तक बागेश्वर में काफी तेज बारिश हुई। छह घंटे की अवधि में लगातार बारिश होने से जिला मुख्यालय की तमाम सड़कें जलमग्न हो गईं। सरयू पुल से कत्यूर बाजार को आने वाले रास्ते में पानी का नाला फूट पड़ा। सीढ़ियों के जरिए कत्यूर बाजार में आया पानी दुकानों और घरों में घुस गया। निकास नाली बंद होने से यह दिक्कत पैदा हुई। जो पानी नालियों में बहना चाहिए था, वह सड़कों, पैदल रास्तों में बहने लगा।
तहसील रोड में भी कई स्थानों में जलभराव देखने को मिला। तहसील रोड में एनएच निकास नालियों को खोलने के प्रति कतई गंभीर नहीं है। दो दिन पहले डीएम रंजना राजगुरु ने सड़क महकमों के अधिकारियों की बैठक लेकर पानी की निकासी की व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए थे लेकिन एनएच के अधिकारियों पर इसका भी कोई असर नहीं पड़ा है। निकास नालियों को नहीं खोला गया तो आने वाले दिनों में हालात और विकट होंगे।
विज्ञापन

बारिश से सरयू के साथ ही गोमती नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। सरयू घाट पूरा जलमग्न हो गया है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार रविवार को सरयू का जलस्तर 866.30 मीटर था। गोमती का जलस्तर 863 मीटर था। दोनों नदियों का चेतावनी लेबल 869 मीटर और खतरनाक लेबल 870.70 मीटर है। बैजनाथ बैराज का जलस्तर 1112.50 मीटर और डिस्चार्ज 127.72 क्यूसेक था।

बागेश्वर के नामती चेट्टाबगड़ सड़क पर आया बोल्डर। - फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें