फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के विरोध में तीन घंटे लगाया जाम 

Sat, 14 Oct 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
उत्तरौड़ा में खनन के विरोध में जाम लगाते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तरौड़ा गांव के पास सरयू में लंबे समय से रेत और पत्थरों का लंबे समय से अवैध खनन हो रहा है। खनन से गांव की सुरक्षा को गंभीर खतरा हो गया है। ग्रामीण पुलिस और प्रशासन से अवैध खनन को रोकने के लिए कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार सुुबह प्रदर्शन कर कपकोट-उत्तरौड़ा-पोलिंग सड़क पर जाम लगा दिया। देर तक जब पुलिस प्रशासन से कोई नहीं पहुंचा तो करीब तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने चेतावनी देकर खुद ही जाम खोल दिया। जाम सुबह करीब नौ बजे से 12 बजे तक लगा रहा। 

उत्तरौड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास बह रही सरयू में लंबे समय से अवैध खनन चल रहा है। बरसात में गांव की काफी जमीन कटकर सरयू में बह गई थी। रास्तों को भी नुकसान हुआ है। दैवी आपदा प्रबंधन के तहत सिंचाई विभाग की ओर से सरयू किनारे बनाई गई सुरक्षा दीवार और तटबंध भी कई जगह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन


कहा कि सरयू से अवैध खनन करके ठेकेदार पोलिंग और लीली सड़क के निर्माण के लिए उपखनिज ले जा रहे हैं। विरोध करने पर ठेकेदार के आदमी ग्रामीणों को धमका रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध खनन पर शीघ्र रोक नहीं लगी तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।

जाम लगाने वालों में पीतांबर पांडे, मोहन चंद्र जोशी, कांति बल्लभ जोशी, प्रदीप कुमार जोशी, हेम चंद्र जोशी और डब्बू पाठक आदि थे। इधर, एसडीएम वीरेंद्र बिष्ट ने कहा यदि किसी भी क्षेत्र में कोई व्यक्ति अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें