फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग में दूसरा दिन टनकपुर के रवींद्र के नाम रहा 

Sat, 14 Oct 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में शील्ड के साथ विजेता टीम।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कुमाऊं विवि नैनीताल की ओर से पीजी कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय पुरुष वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन टनकपुर के बॉक्सर छाए रहे। 56 किलो भार वर्ग का मुकाबला काशीपुर और टनकपुर के बीच खेला गया। इसमें टनकपुर के रवींद्र चौसाली विजेता रहे। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता में ओवर ऑल विजेता पिथौरागढ़ महाविद्यालय और उप विजेता पीजी कॉलेज बागेश्वर रहा। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी काशीपुर महाविद्यालय के अरविंद कुमार और सर्वश्रेष्ठ उपविजेता बॉक्सर पिथौरागढ़ के छात्र विनय कुमार रहे।

समापन सत्र के मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया, विशिष्ट अतिथि कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एससी पंत और संचालन महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डॉ. बीसी तिवारी ने किया। वहां डॉ. हेमलता दानू, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. भगवती नेगी, धर्मेंद्र बोरा, डॉ. एंजल पटेल आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें