फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर बसाने के निर्देश

Mon, 04 Jul 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
निरीक्षण करते डीएम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कपकोट तहसील के गैरखेत गांव के सीमार तोक में निर्माणाधीन सड़क का मलबा आने से तीन मकान खतरे की जद में आ गए हैं। डीएम ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेते हुए तीनों मकानों को खाली कराकर परिवार के सदस्यों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दे दिए हैं। 
विज्ञापन

डीएम भूपाल सिंह मनराल ने सोमवार को सड़क के मलबे के कारण खतरे की जद में आए ग्राम गैरखेत के सीमार तोक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मोहन सिंह, दिलीप सिंह और नंदी देवी के मकानों को खाली कराकर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। डीएम ने भ्रमण के दौरान लोक निर्माण विभाग को आबादी क्षेत्रों में सुरक्षा दीवारों के निर्माण कार्यों में गति लाने को कहा। उन्होंने निर्माणाधीन कपकोट-पोलिंग- गैरखेत-हरसीला सड़क का निरीक्षण करते हुए ठेकेदार को आबादी वाले क्षेत्रों में तेजी से सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य करने को कहा। गैरखेत में निर्माणाधीन मोटर पुल का निरीक्षण करते हुए लोनिवि को शीघ्र पुल का निर्माण कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुल में देरी के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसका विशेष ध्यान रखने को कहा। भ्रमण के दौरान डीएम के साथ पटवारी मोहन सिंह भाकुनी, कानूनगो  नरेश चंद्र पुनेठा भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें