फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर बैट्री चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राजस्व पुलिस क्षेत्र लाहुरघाटी के गांवों से सोलर लाइटों की बैट्री चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो मुरादाबाद और एक रामनगर का रहने वाला है।
विज्ञापन

लाहुर घाटी के नौकाना खुमटिया, कालरौ, बैगांव, हड़बाड़, छौना आदि गांवों सेे 10 जून की रात को कई सोलर स्ट्रीट लाइटें और बैट्रियां चोरी हो गईं थीं। नौकाना खुमटिया के ग्राम प्रधान कुंदन राम ने कोतवाली में तहरीर देकर चोरी का खुलासा करने की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज किया और छानबीन शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की मदद से संयुक्त टीम ने बैट्री बेचनेे के लिए जा रहे लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
कोतवाल जेएस ढकरियाल ने बताया कि विभिन्न गांवों से 13 सोलर लाइट की 13 बैट्रियां और अन्य लौह सामग्री चोरी के मामले में अकबर हुसैन (45) निवासी आरा मशीन के पास भवानीगंज, रामनगर, जिला नैनीताल, फरमान खान (27), मो. सलमान (22) दोनों निवासी काकड़खेड़ा, पोस्ट सुल्तानपुर, थाना डिलारी, मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिकअप में सोलर लाइट की नौ बैट्रियां लेकर जा रहे थे। उन्हें बहुली पुल के पास से पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें