एसबीआई के कैश काउंटर से 35 हजार की रकम उड़ाने वाला आरोपी तीसरे दिन भी पकड़ में नहीं आ सका। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए गठित पुलिस की तीन टीमों द्वारा पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
बता दें कि बीते बुधवार की शाम यूपीसीएल को अकाउंटेंट सुरेश चंद्र उपाध्याय एसबीआई में 1.35 लाख रुपये जमा कराने पहुंचे थे। इसी समय बैंक कैशियर के किसी काम से केबिन से उठकर बाहर चले जाने और अकाउंटेंट सुरेश चंद्र के फोन पर व्यस्त होने का फायदा उठाते हुए एक व्यक्ति ने काउंटर में हाथ डालकर 35 हजार रुपये निकाल ले गया।
सीसीटीवी फुटेज में काउंटर पर खड़ा एक व्यक्ति हाथ डालकर रुपये निकालते देखा गया। पुलिस ने बुधवार की रात ही सीसीटीवी फुटेज से फोटो निकालकर आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए गठित टीमों ने कई स्थानों पर पूछताछ की है। बैंक से भी जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी जल्दी पकड़ में आ जाएगा।