सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े किए गए वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
नगर की सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों से कई रूटों पर जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को कोतवाली और यातायात पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर 24 वाहनों का चालान किया।
नगर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से वाहनों को सड़क पर ही पार्क करना पड़ता है। कई वाहन चालक अपने वाहनों केे बेतरतीब ढंग से खड़ा कर देते हैं।
शुक्रवार को सड़क पर पार्क किए गए दोपहिया वाहनों के कारण कांडा सड़क पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कोतवाल टीआर वर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाकर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के चालान किए। इसके बाद पुलिस ने तहसील सड़क पर भी चेकिंग अभियान चलाया। सड़कों को पार्किंग स्थल बनाने वाले वाहन मालिकों को भी चेतावनी दी गई। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।