फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: टैक्सी स्टैंड से तहसील गेट तक लगा जाम, लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बुधवार की शाम को तहसील रोड में लंबा जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम का कारण एक वाहन की गलत पार्किंग करना बताया गया। करीब 20 मिनट तक वाहन तक राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शाम को करीब पौने छह बजे से जाम लगना शुरू हुआ। इस दौरान एक तरफा वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। कुछ देर बाद दूसरी तरफ के गुजर रहे वाहनों के पहिए भी थम गए। गोमती पुल के समीप बने टैक्सी स्टैंड से लेकर तहसील गेट के समीप तक वाहनों की लाइन लग गई। जाम में फंसे लोगों का कहना था कि एक गाड़ी के गलत ढंग से पार्किंग हुई थी। जब वाहन चालक उसे निकालने लगा तो जाम लग गया। शाम को वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण दिक्कत बढ़ गई। जब तक यातायात पुलिस मौके पर पहुंची जाम खुल चुका था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें