फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नगरपालिका करेगी बीडी पांडेय परिसर में झाड़ी कटान और सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में उगी झाड़ियाें की जल्द सफाई होगी। डीएम आकांक्षा कोंडे ने नगरपालिका को तत्काल झाड़ी कटान और सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में बने बाबू जगजीवन राम छात्रावास का परिसर को हस्तांतरण करने के निर्देश भी कार्यदायी संस्था निर्माण इकाई उत्तराखंड पेयजल निगम को दिए।
विज्ञापन

अमर उजाला ने विगत 10 नवंबर के अंक में झाड़ियों में तब्दील हुआ बीडी पांडेय परिसर शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। बुधवार को अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीएम कोंडे ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास को पूर्ण विवरण के साथ परिसर प्रशासन को जल्द हस्तांतरित करने को कहा। फाइल गुम होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सीडीओ से भवन का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराने और कॉलेज निदेशक को भवन यथास्थिति टेकओवर करने को कहा। बैठक में सीडीओ आरसी तिवारी, एडीएम एनएस नबियाल, सीएमओ कुमार आदित्य तिवारी, निदेशक डॉ. कमल किशोर जोशी, पेयजल निर्माण निगम के एई प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें