फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जाखनी के ग्रामीणों ने फेणीनाग मंदिर मार्ग के लिए किया श्रमदान, एक किमी तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा तहसील क्षेत्र के जाखनी के ग्रामीणों ने अपने आराध्य फेणीनाग मंदिर तक मार्ग बनाने का बीड़ा उठाया है। सरकारी उपेक्षा से थक चुके ग्रामीणों ने श्रमदान के माध्यम से यह कार्य शुरू किया है। अब तक एक किलोमीटर मार्ग बनकर तैयार हो चुका है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान हरीश सिंह मेहता के नेतृत्व में ग्रामीण, बच्चे और महिलाएं होली के पर्व पर भी इस निर्माण कार्य में जुटे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार बीडीसी बैठकों में मार्ग बनाने की मांग की थी। विधायक से लेकर सांसद तक को ज्ञापन सौंपे , लेकिन किसी ने उनकी सुध नहीं ली। इसके बाद ग्रामीणों ने स्वयं ही मार्ग बनाने का संकल्प लिया।
कुल तीन किलोमीटर के मार्ग में से एक किलोमीटर का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि दो किलोमीटर बनना शेष है। श्रमदान में कल्याण सिंह मेहता, खुशाल सिंह मेहता, बहादुर सिंह मेहता सहित कई अन्य ग्रामीण सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से उनकी मांगे नहीं सुनी गई। अब लोगों ने अपनी आस्था और एकजुटता से रास्ते का निर्माण करने का लक्ष्य रखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें