फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोथिंग के ग्रामीणों का अनशन दूसरे दिन भी जारी

Wed, 10 Aug 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट तहसील प्रांगण में अनशन पर बैठे पोथिंग के ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 ग्राम पंचायत पोथिंग की 14 मांगों को लेकर पूर्व में हुए समझौते को  लागू करने की मांग को लेकर उत्तराखंड जन चेतना मंच के बैनर तले तहसील प्रांगण में चल रहा क्रमिक अनशन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अनशन में महेश चंद्र जोशी, कैलाश चंद्र जोशी, खुशाल सिंह गढ़िया और कैलाश जोशी बैठे। 
सभा में वक्ताओं ने कहा कि गांव की बुनियादी समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने गत पांच जनवरी  को समझौता किया था लेकिन यह समझौता आज तक लागू नहीं किया गया है। चेतावनी दी कि समझौते शीघ्र लागू नहीं किए गए तो 21 अगस्त से आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


अध्यक्षता हरीश जोशी  और संचालन हिमांशु गढ़िया ने किया। पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया ने कहा कि समझौता लागू कराने के लिए शासन प्रशासन पर पूरा दबाव बनाया जाएगा। आंदोलन स्थल पर पहुंचकर नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, भाजयुमो के नगर अध्यक्ष तनुज तिरुवा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश कपकोटी, भास्कर मिश्रा, चंद्र सिंह कोरंगा, नारायण सिंह कपकोटी, हरीश बिष्ट और हडसन ने अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

इधर विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि यह हर कोई जानता है कि प्रदेश में गत महीने तक राजनीतिक अस्थिरता रही जिस कारण बजट आवंटन नहीं हो सका। अब बजट आवंटन हो गया है। आंदोलनकारियों के साथ पिछले दिनों जो भी समझौते हुए थे। वह हर हाल में पूरे होंगे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें