नव युवक मंगल दल नरगोली की ओर से यहां वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का शुुुुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा अधिकारी भगवत सिंह रौतेला ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों का आज अंतरराष्ट्रीय महत्व है। बच्चों से पढ़ाई के साथ ही खेलों पर भी ध्यान देने को कहा। उद्घाटन मैच खातीगांव की टीम ने जीता।
नरगोली के खेल मैदान में आज पहले खातीगांव और नरगोली की टीम के मध्य उद्घाटन मैच खेला गया। इसमें खातीगांव की टीम ने पहला सैट 25-18 और दूसरा मैच 25-23 से अपने नाम कर लिया। मैच के रेफरी भूपेश रौतेला और महेश चंद्र, स्कोरर यशपाल रौतेला और शशांक रौतेला, जबकि कमेंटेटर दीपक रौतेला थे। नरगोली के प्रधान अनिल रौतेला ने सभी का स्वागत किया।
विशिष्ट अतिथि अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य मनोहर रौतेला और चंतोला के प्रधान राजेंद्र राम ने विचार रखे। वहां गोविंद रौतेला, दीपक रौतेला, मनोज रौतेला, हरीश राम, गोपाल दत्त पाठक, राजेश रौतेला आदि थे। प्रतियोगिता का समापन दो नवंबर को होगा। कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। महिला मंगल दल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही कुमाऊंनी आण काथ प्रतियोगिता होगी।