दक्षिण भारत के पर्यटकों की छह सदस्यीय टीम पिंडारी ग्लेश्यिर से लौट आई है। टीम के सदस्य पिंडारी की खूबसूरती से अभिभूत नजर आए। पिंडारी ग्लेशियर क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद लौटे टीम लीडर डॉ. दीपक जोशी ने बताया कि उत्तराखंड बेहद खूबसूरत राज्य है। उन्होंने बताया कि इस आठ दिवसीय भ्रमण में टीम ने प्राकृतिक, सामाजिक और भौगोलिक स्थिति का अवलोकन किया।
विज्ञापन
उन्होंने केएमवीएन की व्यवस्थाओं की भी सराहना की। टीम के सदस्यों ने सुझाव दिया कि राज्य के लिए पर्यटन राजस्व का मुख्य आधार बन सकता है, इसके लिए सरकार को ठोस रणनीति बनानी होगी। छह सदस्यीय टीम में रिटायर्ड ब्रिगेडियर हरीश पाठक, राघव रेड्डी, कृष्णमूर्ति, डॉ. हिंदुकुश और अशोक शामिल थे। पिंडारी की यात्रा के बाद बागेश्वर पहुंची टीम का केएमवीएन के पर्यटक आवास गृह में प्रबंधक तारा दत्त तिवारी, उत्तम सिंह बिष्ट आदि ने स्वागत किया।