फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलगड़ी का पाला... गीत पर खूब झूमे विद्यार्थी 

Tue, 15 Mar 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (बागेश्वर)।
विज्ञापन
डांस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने सरस्वती माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वर्षभर के कार्यक्रमों में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाओं को पुरस्कृत भी किया गया। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ऐठानी और विशिष्ट अतिथि वन पंचायत सलाहकार समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र टंगड़िया ने छात्रों से बेहतर नागरिक बनकर अच्छे राष्ट्र के निर्माण में जुटने को कहा। नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने फर्नीचर और पीने के पानी की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार और 20 सूत्री कार्यक्रम के जिला उपाध्यक्ष ने नए विषयों को स्वीकृति दिलाने का आश्वासन दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र भरत धामी एवं ग्रुप ने मनमोहक कुमाऊंनी गीत सिलगड़ी का पाला..., संजय थापा एवं ग्रुप ने समाज में विकसित कुप्रथा पर नाटिका कन्या भ्रूण हत्या की प्रस्तुति पेश की। संचालन संयोजिका डा. दीपा गोबाड़ी ने किया।
विज्ञापन


इस मौके पर एनसीसी के कैडेट किरन निरर्खुपा अंडर ऑफिसर, अंकित गोस्वामी बेस्ट सीनियर ऑफिसर चुना गया। कमांडिंग ऑफिसर डॉ. एसएस धपोला को एनसीसी गतिविधियों में सहयोग के लिए कमांडेंट पदक, सांस्कृतिक परिषद के प्रभारी डा. दीपा गोबाड़ी के निर्देशन में वर्ष 2015-16 में सांस्कृतिक परिषद के पदाधिकारियों के सफल मनोनयन, क्रीड़ा प्रभारी डा. बीसी तिवारी के कुशल निर्देशन में छात्र बलवंत सिंह और छात्रा सुनीता कोरंगा चैंपियन रहे।

विश्वविद्यालय की टीम में दीप्ति रोशन, मनोज दानू, सुुरेंद्र सिंह ने खो-खो और कबड्डी में कीर्ति प्राप्त करने पर उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्राचार्य डा. एससी पंत, छात्रसंघ अध्यक्ष हरीश मेहरा, प्रदेश सचिव कांग्रेस दलीप सिंह खेतवाल, सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष गोकुल परिहार, सीईओ आरसी आर्य, गोविंद भंडारी, नरेंद्र खेतवाल, किशन मलड़ा, डॉ. शरद भट्ट,  डॉ. नेहा पालनी, श्रीजया भट्ट, डॉ. शालिनी पाठक, डॉ.  रंजना शाह,  डॉ. कुलदीप रस्तोगी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें