फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे फेज की जलागम परियोजना के तहत कार्यशाला

Sat, 09 Jan 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड विकेंद्रीकृत जलागम विकास परियोजना के दूसरे फेज की कार्यशाला यहां चौक बाजार में हुई। इसका उद्घाटन कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने किया। उन्होंने इस योजना को पर्यावरण संरक्षण, रोजगार सृजन के लिए लाभदायक बताया। उन्होंने इस योजना का लाभ स्थानीय ग्रामीणों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


चौक बाजार स्थित मंगल पैलेस में कार्यशाला का उद्घाटन विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, कपकोट के प्रमुख मनोहर राम, हेमा पाठक आदि ने दीप जलाकर किया। विधायक ने कहा कि इस योजना का मकसद जलागम क्षेत्रों को सुदृढ़ करने के साथ ही स्थानीय लोगों को आत्मनिर्भर बनाना भी है।

इसके लिए अधिकारियों, कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी से काम करना होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि योजना की भावना के अनुरूप काम हुआ तो जलागम विकास योजना सुदूरवर्ती इलाकों से पलायन रोकने में भी  कारगर साबित होगी।
विज्ञापन


परियोजना के उपनिदेशक रवींद्र कुमार सिंह ने प्रस्तावित कार्यों का ब्यौरा रखा। कहा कि इस योजना के तहत पर्यावरण, रोजगार संबंधी कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

 कार्यशाला में जलागम परियोजना के यूनिट अधिकारी मोहन चंद्र भट्ट, राजेंद्र सिंह रावत, एमडी सुयाल, बृजेश कुमार, लक्ष्मण सिंह, अरुण कुमार मुख्य कृषि अधिकारी विजयप्रकाश मौर्य, जन शिक्षण संस्थान के निदेशक जितेंद्र तिवारी, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक बीसी पाठक सहित ग्रामीणों की स्थानीय समितियों के पदाधिकारी, प्रधान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें