जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह यहां बार सभागार में हुआ। जिसमें जिला जज, विधायक ने आम लोगों के हित में बार, बैंच के मध्य बेहतर तालमेल पर जोर दिया। पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए जिला जज उत्तम सिंह नबियाल ने पदाधिकारियों को कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की सलाह दी। कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने पदाधिकारियों को बधाई दी।
चंद्रशेखर मिश्रा ने संचालन किया। समारोह में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन ज्योत्सना, सिविल जज जूनियर डिवीजन नेहा कुशवाहा, एडीएम एसएस जंगपांगी, एसडीएम फींचाराम चौहान, तहसीलदार पदम सिंह मेहरा, नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल, पूर्व विधायक उम्मेद सिंह माजिला, भाजपा जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट, चंपा आर्या, हीराबल्लभ भट्ट, नागेश्वरी जोशी, अध्यक्ष घनानंद जोशी, गोविंद बल्लभ उपाध्याय, विनोद भट्ट, हरीश जोशी, सुरेश कांडपाल, बसंतबल्लभ पाठक, हरीश जोशी, भगवत सिंह धपोला, इंद्रा दानू, कुंडल धपोला, मनोज जोशी, विंदेश्वरी जोशी, चंचल सिंह पपोला आदि मौजूद थे।