यहां नरेंद्रा पैलेस में कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके लिए बसंत कुमार अध्यक्ष, अनीता टम्टा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष, पनी राम, चंचल राम, विनोद कुमार, लक्ष्मण राम उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार युवा जिलाध्यक्ष, भीम राम आर्य, पुष्पा आर्या, गंगा देवी युवा उपाध्यक्ष, मनोज कुमार, प्रवीण राम आर्या, जगदीश प्रसाद, मोहन लाल टम्टा, कैलाश आर्या, संतोष टम्टा संयोजक चुने गए। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष बालकृष्ण ने पदाधिकारियों का स्वागत किया।
कठपुड़ियाछीना में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में कार्यकारिणी के गठन को
लेकर चर्चा हुई। जयकृष्णलाल टम्टा लगातार दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष
चुने गए। जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। आम बैठक
में शीघ्र कार्यकारिणी के विस्तार की अपेक्षा की गई। जिलाध्यक्ष सुनील
भंडारी ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को दोबारा बहुमत
मिलेगा।
कार्यकर्ताओं को आम लोगों के साथ जुड़ना होगा। बसंत टम्टा ने
संचालन किया। वहां जिला प्रवक्ता विनोद पाठक, कैलाश मोहन, बालकृष्ण, दीवान
सिंह नेगी, मदन मोहन पंत, रमेश चंद्र, चंदन टम्टा, सुनील कुमार, मोहन सिंह,
हयात सिंह, विशन लाल, भगवान सिंह, त्रिभुवन नेगी, कमल टम्टा, नवल किशोर,
जीवन सिंह, विशन लाल, शेर सिंह, बालम सिंह थे।