विधायक ललित फर्स्वाण ने बहुप्रतीक्षित शामा उप तहसील का सोमवार को यहां बाजार स्थित पंचायत घर में शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छोटी प्रशासनिक इकाई के गठन से क्षेत्र को लोगों को खासी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि अब विचल्ला दानपुर क्षेत्र के लोगों को तहसील संबंधी कार्यों के लिए कपकोट की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
उन्होंने उप तहसील की स्थापना में दिए गए सहयोग के प्रति उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत का आभार जताया। नायब तहसीलदार ने नव सृजित उप तहसील का कार्यभार ग्रहण कर लिया। यहां बागेश्वर के एसडीएम फिंचा राम चौहान, जिला पंचायत सदस्य भगत डसीला, पूर्व प्रमुख राजेंद्र टंगड़िया, ग्राम प्रधान राजेंद्र कोरंगा, पूर्व बीडीसी सदस्य नरेंद्र कोरंगा, हीरा सिंह कोरंगा आदि थे।