बालीघाट-रीमा-धरमघर सड़क में नारी के पास सड़क चौड़ीकरण के काम में लगी एक कंपनी की पोकलैंड मशीन चार दिन पहले सड़क के बीचों बीच खराब हो गई थी। तब से मशीन के न हटने के कारण सड़क पर यातायात सुचारु नहीं हो सका है। लोगों को वाहन बदलकर जाना पड़ रहा है। मशीन के न हटने से क्षेत्र के लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने कंपनी से मशीन शीघ्र ठीक कराकर यातायात दुरुस्त कराने को है।
जानकारी के अनुसार द्वारिका कंपनी बालीघाट-रीमा-धरमघर सड़क का चौड़ीकरण करा रही है। पहाड़ी कटान के दौरान कंपनी की एक पोकलैंड मशीन नारी के पास खराब हो गई थी। मशीन के न हटने के कारण यहां चौपहिया और अन्य वाहन आगे नहीं जा पा रहे हैं जबकि दोपहिए वाहन बमुश्किल निकल पा रहे हैं। यहां से आने जाने वाले वाहन बदलकर जाना पड़ रहा है। जिन यात्रियों के पास सामान और छोटे छोटे बच्चे हैं। उनकी परेशानी दोगुनी हो गई है।
पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल, पुंगरघाटी विकास मंच के प्रवक्ता हरीश कालाकोटी, पुंगरघाटी कृषक कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह रौतेला ने कंपनी से मशीन शीघ्र ठीक कर यातायात सुचारु करने को कहा है।