फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार में नहीं रावत को हिला सकने का दम: किशोर

Fri, 05 Aug 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन


 कांग्रेस ने प्रदेश के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए हैं। जो कार्य बचे हैं उन्हेें 2017 के चुनावों में जीतने के बाद पूरा किया जाएगा। हरीश रावत इतने मजबूत हैं कि केंद्र की भाजपा सरकार उन्हें हिला भी नहीं सकती है। यह बात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बागेश्वर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। 
बागेश्वर के आशीर्वाद होटल में आयोजित ग्राम बूथ कमेटी के अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए किशोर उपाध्याय ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन हरीश रावत इतने मजबूत हैैं कि केंद्र की सरकार उन्हें नहीं डिगा सकी। कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं।
विज्ञापन


अगले विधान सभा चुनावों में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। हरीश रावत केे फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता जी तोड़ मेहनत करें। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के बागेश्वर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर खजान पांडे, त्रिलोक चंद्र जोशी, विधायक ललित फर्स्वाण, जिला प्रभारी विजय, जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष के सामने किया शक्ति प्रदर्शन 
बागेश्वर। यहां पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के सामने कई कार्यकर्ताओें ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। कांग्रेस नेता बालकृष्ण हाथों में पोस्टर लिए अपने दर्जनों समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर प्रदेश अध्यक्ष के सामने पहुंचे। रंजीत दास, राम प्रसाद टम्टा और सज्जन लाल टम्टा भी अपने समर्थकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष से मिले। इस शक्ति प्रदर्शन को आगामी विधान सभा चुनावों में दावेदारी के तौर पर भी देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें