बागेश्वर में जंगलों की आग के कारण वातावरण में छाई धुंध। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। इन दिनों मौसम साफ होने के बाद भी जिला मुख्यालय के साथ ही संपूर्ण जिले में धुंध छाई है। अभी नदियों से कोहरा नहीं उठ रहा है। जंगलों में आग लगने के कारण धुंध छाने की बात सामने आई है। मौसम साफ रहने के कारण सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
बीते कुछ समय से जंगलों में आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। जंगलों में आग लगने के कारण वातावरण में धुंध छा रही है। धुंध के कारण सामने की पहाड़ी तक नहीं दिखाई दे रही है। सर्दियों में सुबह करीब 11 बजे तक घाटी वाले इलाकों में कोहरा छाया रहता था। इस वर्ष अब तक नदियों से कोहरा भी नहीं उठ रहा है। आने वाले दिनों में नदियों से कोहरा उठेगा। तब ठंड में और बढ़ोत्तरी होगी। आसमान अमूमन साफ रहने के कारण रात को पाला गिर रहा है। पाले के कारण सुबह-शाम कड़ाके की ढंड पड़ रही है। लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे हैं। गर्म कपड़े पहन रहे हैं। संवाद