बागेश्वर डिग्री कॉलेज में धरना देते विद्यार्थी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। महाविद्यालय में कोविड केयर सेंटर का विरोध कर रहे छात्रों का धरना जारी है। बागेश्वर महाविद्यालय में तीन नवंबर से छात्र संघर्ष समिति कोविड केयर सेंटर का विरोध कर रही है। छात्रों का कहना है कि महाविद्यालय में जबरन कोविड सेंटर बनाया जा रहा है। कोविड सेंटर बनाकर छात्र-छात्राओं के सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। 18 नवंबर को छात्रों की इस मामले में प्रशासन से वार्ता विफल हो गई थी। धरने में छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी, अर्जुन थापा, आशीष कुमार, दीपक थापा, गुंजन कठायत, लता, पूनम बिष्ट, करिश्मा, कंचन बिष्ट आदि शामिल थे।